रतनी फरीदपुर: जिले के विभिन्न छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, एसडीआरएफ व पुलिस प्रशासन तैनात
जहानाबाद। छठ महापर्व के अंतिम दिन जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल, दंडाधिकारी और एसडीआरएफ की टीम तैनात रही। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।