गाजीपुर: गहमर पुलिस ने 42 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बारा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने की कार्रवाई, कुल 7.56 लीटर शराब बरामद
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम बारा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 42 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 7.56 लीटर है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 03 नवंबर 2026 को चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 242/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।