नाथनगर: नाथनगर के बीएड कॉलेज में वसूली के आरोप पर हंगामा, अंकपत्र व प्रमाणपत्र के लिए रुपए मांगने की विवि से शिकायत
पूरनमल बाजोरिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सत्र 2024-26 के कई छात्रों ने विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए अधिक शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कॉलेज में हंगामा किया। छात्रों का आरोप था कि अंकपत्र, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और सीएलसी के नाम पर उनसे ₹2500 की मांग की जा रही है।