मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
पॉलीटेक्निक कॉलेज में ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम संपन्न,
युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गत दिवस मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पॉलीटेक्निक कॉलेज में ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आगर विधायक श्री मधु गहलोत ने की ।
इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग श्री भानु प्रताप राणा, पॉलीटेक्निक प्राचार्य डॉ. हितेन्द्र तोमर, श्री बैजनाथ औद्योगिक संघ के अध्यक्ष श्री विजय खमोरा, उद्योगपति, स्टार्टअप इंडिया के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भावी उद्यमी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं भावी उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना तथा शासन की विभिन्न औद्योगिक एवं उद्यमिता योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा है। इस दौरान विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, शासकीय योजनाओं, ऋण एवं वित्तीय सहायता, स्टार्टअप से जुड़े अवसरों तथा उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
महाप्रबंधक श्री भानु प्रताप राणा ने युवाओं से नौकरी तलाशने के साथ-साथ नौकरी देने वाला बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले में स्थानीय संसाधनों एवं उपलब्ध अवसरों के आधार पर नए उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं तथा विभाग द्वारा हरसंभव मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जावेगा। स्टार्टअप इंडिया के प्रतिनिधियों एवं उद्योगपतियों ने भी अपने अनुभव साझा कर युवाओं को प्रेरित किया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया ।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Agar Malwa
#सेवा_संकल्प_अभियान
#agarmalwa
36 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026