मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार के निवास पहुंचकर व्यक्त करेंगे शोक संवेदनाएं
रतनपुरा (झालावाड़, राजस्थान)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुसनेर विधायक श्री भैरों सिंह परिहार (बापू) के पुत्र स्व. श्री गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने उनके गृह निवास पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर ग्राम रतनपुरा, तहसील डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) पहुंचेंगे। यहां वे विधायक भैरों सिंह परिहार एवं शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे तथा दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि विधायक भैरों सिंह परिहार के पुत्र स्व. गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के आकस्मिक निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री का यह दौरा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए निर्धारित है।