मध्यप्रदेश युवा मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियां, आगर जिले की कमान अभिजीत बजाज को
श्याम टेलर ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची, पांच जिलों में हुई नियुक्तियां
आगर-मालवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पांच जिलों के जिला अध्यक्षों एवं एक जिला महामंत्री की नियुक्ति की है। जारी नियुक्ति सूची में आगर-मालवा जिले से अभिजीत बजाज को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
20 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति के अनुसार नरसिंहपुर जिले में अभिषेक राजवंशी को जिला अध्यक्ष एवं प्रदीप लोधी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिंगरौली में लालबाबू बैश्य, अलीराजपुर में रोशन पचाया और राजगढ़ में अजय ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आगर-मालवा जिले में अभिजीत बजाज को युवा मोर्चा की कमान सौंपे जाने के बाद संगठन में नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनकी नियुक्ति को जिले में युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा घोषित की गई हैं।
#BJYM #MadhyaPradeshNews #AbhijeetBajaj #AgarMalwa #BJPYouthWing