बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से संतकबीर नगर के रहने वाले थे और पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे।
एसपी डॉ. ईराज राजा ने बताया कि संदीप कुमार ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। एक युवा पुलिस अधिकारी की इस तरह मौत से विभाग में भी दुख व्याप्त है।
#Ballia #BalliaNews #BalliaKhabar #Chitbadagaon #UPPolice #SubInspector #SandeepKumar #SPBallia #DrIrajRaja #SantKabirNagar #बलिया #चितबड़ागांव
Belthara Road, Ballia | Nov 14, 2026