#बालदिवस पर आर.बी. चिल्ड्रेंस वैली #स्कूल में सजा खुशियों और मनोरंजन का अनूठा बाजार, जहां नन्हे-मुन्नों ने खेल, स्वाद और तकनीक की दुनिया में खूब मस्ती की! खान-पान के लजीज व्यंजनों से लेकर कॉस्मेटिक स्टॉल, शूटिंग गेम, ‘प्ले एंड विन’ और आधुनिक रोबोटिक्स प्रोजेक्ट तक बच्चों के लिए हर तरफ आकर्षण ही आकर्षण रहा। अभिभावकों के साथ पहुंचे विद्यार्थियों ने बाल मेले का जमकर आनंद उठाया। विद्यालय प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने मां सरस्वती और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पढ़ाई के साथ हुनर, मनोरंजन, रचनात्मकता और आपसी सहभागिता का संदेश देता यह बाल मेला बच्चों के लिए यादगार उत्सव बन गया।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#ChildrensDayCelebration #SchoolFunFair #RBChildrensValleySchool