
बलिया के गंगा तटवर्ती ब्यासी गांव में गंगा कटान की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आ गया, जब उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह गांव के दौरे पर पहुंचे। कटान से प्रभावित ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री की गाड़ी रोककर उनका घेराव किया और स्थायी कटान रोधी कार्य की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि वर्षों से गंगा कटान के कारण उनकी खेती, घर और आजीविका पर संकट बना हुआ है। हर बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थायी समाधान नहीं हो पाता। महिलाओं ने मंत्री से साफ शब्दों में कहा, अब सिर्फ आश्वासन नहीं, हमें लिखित भरोसा चाहिए कि कटान रोकने के लिए स्थायी कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध के चलते कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और मंत्री को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित ब्यासी गांव में कटान प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इस अवसर पर गंगा कटान से हो रहे नुकसान की जानकारी देते हुए शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की। गौरतलब है कि बलिया के गंगा किनारे बसे कई गांव हर वर्ष कटान की समस्या से जूझते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी उपायों के बजाय यदि स्थायी कटान रोधी परियोजना लागू की जाए, तभी इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। #Ballia #Balliakhabar #DayashankarSingh
Belthara Road, Ballia | Jul 27, 2026

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली #Ballia #Balliakhabar
Belthara Road, Ballia | Jul 26, 2026

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में वृद्ध व्यास वर्मा की ईंट से कूचकर हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना सहतवार पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन विवाद मुख्य वजह रहे। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम वर्मा अपने पिता के साथ हुए पुराने विवाद का बदला लेना चाहता था, जबकि गोपाल वर्मा का मृतक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने 23 जुलाई की रात शराब पीने के बाद योजनाबद्ध तरीके से ईंट से हमला कर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगी ईंट और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। ब्लाइंड मर्डर का त्वरित खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। #Ballia #Balliakhabar #BalliaPolice #BalliaCrime #crimeinballia
Belthara Road, Ballia | Jul 24, 2026

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामव्यास वर्मा निवासी ग्राम उदहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रामव्यास वर्मा अपने घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे थे। सुबह करीब 6 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी और शोक का माहौल है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। #ballia #BalliaCrime #Balliapolice #Balliakhabar
Belthara Road, Ballia | Jul 24, 2026

बलिया के बांसडीह क्षेत्र में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत के बाद लोगों का आक्रोश सामने आया। मौके पर पहुंचीं भाजपा विधायक केतकी सिंह बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराज दिखीं। घटना का जायजा लेने के दौरान वह बिजली विभाग के एक अधिकारी को हाथ पकड़ कर घटनास्थल तक ले जाती हुईं नजर आईं। #Ballia #Balliakhabar #ketakisingh
Belthara Road, Ballia | Jul 23, 2026