पोहरी: सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया, शत प्रतिशत खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश के पालन में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोहरी आफीसर सिंह गुर्जर ने उचित मूल्य दुकान भटनावर का औचक निरीक्षण किया जिसमें 89% वितरण पाया गया जिस पर सीईओ ने सेल्समेन को जल्द से जल्द 100% वितरण करने के निर्देश दिए गए ।निरीक्षण के दौरान 46 क्विंटल गेहूं एवं 12 क्विंटल चावल स्टॉक मिला।