कोईलवर: पांच दिन से लापता मजदूर का शव बांसवाड़ी में मिला, दो लोगों पर हत्या का संदेह
चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में पांच दिनों से लापता मजदूर गणेश चौधरी का शव मंगलवार को बांसवाड़ी के समीप मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के स्वजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद फर्द बयान दर्ज कराने का दावा किया है। थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बुधवार की दोपहर 3:30 बताया कि यूडी केस दर्ज किया गया है