17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ 🪔
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।
इसी के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे लोगों से अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की गई है।
छपरा में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि बिहार में करीब 2.50 करोड़ लोगों तक इस अभियान को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी होंगे।
अभियान का संदेश है—
“जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा।”
#AashirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #NarendraModi #Bihar #Chhapra
Chapra, Saran | Sep 11, 2026