कुलपहाड़: पनवाड़ी के आवासीय विद्यालय में 13 वर्षीय छात्र से पढ़ाई के नाम पर पिटाई और धमकी का आरोप, मामला दर्ज
पनवाड़ी। कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर पनवाड़ी वन रेंज के सामने स्थित एक आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के 13 वर्षीय छात्र के साथ पढ़ाई के नाम पर मारपीट और धमकी दिए जाने का आरोप सामने आया है। बच्चे की मां ने शिक्षक पर मारपीट, गाली-गलौज और किसी को घटना बताने पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।