बिसवां: कैथी टोला मोहल्ले में बारिश के कारण गिरी छत, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत
बिसवां कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला कैथीटोला निवासी हरीश श्रीवास्तव उम्र 60 वर्ष पुत्र शंकर बक्श जो ग्राम गेरुहा माफी के रहने वाले थे अपनी पत्नी सुशीला के साथ कई वर्षों से मोहल्ला कैथीटोला निवासी आशीष सिंह के आवास पर किराए पर रहते थे। बीते शनिवार को वह अपनी ससुराल मोहल्ला शंकरगंज गए थे जहां उनकी पत्नी वही रुक गई और वह देर रात वापस आकर अपने कमरे में सो गए।