आनंदपुरी: सुंद्राव ग्राम पंचायत मामले में कलेक्टर से शिकायत, एक वोट से हारे प्रत्याशी का आरोप- मृतकों के नाम पर फर्जी वोट
सुन्द्राव ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव एक वोट से हारे शंभूलाल भील ने दो मृतकों के नाम से फर्जी मतदान होने का आरोप लगाया है। शंभूलाल ने इस संबंध में कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है।