नबीनगर: पुलिस ने खैरा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के खैरा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी अजीत कुमार है. थानाध्यक्ष विभेष झा ने शनिवार को बताया कि उक्त व्यक्ति को मेडिकल जांच कराई गयी. शराब पीने की पुष्टि होने पर न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.