नबीनगर: शराब मामले में फरार प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने बउवा गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल
टंडवा थाना के पुलिस ने शराब मामले में फरार प्राथमिकी अभियुक्त राजीव साव को उसके घर पटना जिले के तिकौड़ी थाना क्षेत्र के बउवा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.