नबीनगर: पांडुपुर गांव के सड़क से पुलिस ने दो बाइक के साथ 34.5 लीटर देशी टनाका शराब किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने पांडुपुर गांव के सड़क से 34.5 लीटर देशी टनाका शराब के साथ दो बाइक जब्त किया है. वही मौके पर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव निवासी ओमप्रकाश गिरी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है.