नबीनगर: नबीनगर थाने की पुलिस में करमडी गांव से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के करमडी गांव से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी जयरंजन मिश्रा एवं धनंजय मिश्रा है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि दोनों के खिलाफ कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे. दोनों को जेल भेज दिया गया है.