नबीनगर: बहुआरा गांव के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जब्त, ट्रैक्टर चालक फरार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. हालांकि, पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष विभेष झा ने गुरुवार को बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है तथा इसकी सूचना खनन विभाग को दी गई है.