नबीनगर: नरारी कला खुर्द थाना के अंबा गांव के जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के अंबा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में अंबा गांव निवासी पूजा कुमारी ने थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है. उन्होंने इस मामले में अंबा गांव निवासी कमलेश सिंह, अभावती देवी और प्रीति कुमारी पर मारपीट एवं गाली गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है.