अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में शराब के नशे में पति का तांडव, पहले पत्नी का तोड़ा हाथ, अब फिर की बेरहमी से पिटाई
थाना न्यूरिया क्षेत्र में शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मिश्रानगर कॉलोनी की कमला देवी ने पति विजयपाल पर आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 11 अक्टूबर को हुई मारपीट में उसका बायां हाथ टूट गया था, जिसका ऑपरेशन भी हुआ। आरोप है कि 27 नवंबर की रात करीब 8 बजे पति ने फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे