घाटमपुर: नवरात्रि में मिशन शक्ति ने जागरूकता अभियान चलाया, छात्राओं को ट्रैफिक की दी ट्रेनिंग
घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीम व ट्रैफिक पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी और एसपीसी कैडेट्स को यातायात संचालन का प्रशिक्षण दिया।