आज दिनांक 03.11.2026 को माननीय सांसद, श्री दिलेश्वर कामैत एवं जिला पदाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उर्वरक के परिचालन से संबंधित सुपौल जिला के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई l
जिसमें किसानों को रबी मौसम में सुगमतापूर्वक उर्वरक उचित मूल्य पर मिले। सभी थोक उर्वरक विक्रेता को निदेश दिया गया है कि सभी खुदरा विक्रेता द्वारा किसानों को सुगमता से उर्वरक सही मूल्य पर उपलब्ध करने का निदेश दिया गया l जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठान पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर उर्वरक का वितरण का निदेश दिया गया।साथ ही सभी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे विशेष कर नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुकूल कार्रवाई करेंगे।वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
13 views | Supaul, Bihar | Nov 4, 2026