Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

गढ़वाली बोली में महिलाओं से रूबरू हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, बोले— स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत, रुद्रप्रयाग। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को गति देते हुए शुक्रवार को जनपद के बच्छणचयू-काण्डई स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल परिसर में ग्रामीण विकास, लघु एवं सूक्ष्म-मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ गढ़वाली बोली में आत्मीय जनसंवाद किया। स्थानीय भाषा में हुए संवाद ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया और महिलाओं ने भी खुलकर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अनुभव मंत्री के समक्ष रखे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह आज केवल बचत का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बन चुके हैं और इनके माध्यम से महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। #facebookreels #UttarakhandNews #rudraprayag #BreakingNews #viraltoday #womensupportingwomen #facebookviral #viralvideochallenge #instagram #government

MORE NEWS

केदारनाथ हाईवे तिलवाड़ा में बंद,, वापिस भेजे जा रहे कांवड़ यात्री,,

केदारनाथ हाईवे तिलवाड़ा में बंद,, वापिस भेजे जा रहे कांवड़ यात्री,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026

श्रीनगर-बुघानी रोड पर भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला कच्चा मकान

आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे फायर ब्रिगेड कर्मी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-बुघानी रोड स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के समीप गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फायर ब्रिगेड के जवान सोनू सैनी ने बताया कि आग कच्चे मकान में लगी थी, जिससे मकान और उसमें रखा घरेलू सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान अचानक मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ईंट-पत्थर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

आग की भयावहता को देखते हुए दो दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया।

राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड के सोनू सैनी, प्रमोद, रश्मि, वीरेंद्र रावत और कोमल सहित पूरी टीम ने जोखिम उठाकर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

श्रीनगर-बुघानी रोड पर भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला कच्चा मकान आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे फायर ब्रिगेड कर्मी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-बुघानी रोड स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के समीप गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवान सोनू सैनी ने बताया कि आग कच्चे मकान में लगी थी, जिससे मकान और उसमें रखा घरेलू सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान अचानक मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ईंट-पत्थर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। आग की भयावहता को देखते हुए दो दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया। राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड के सोनू सैनी, प्रमोद, रश्मि, वीरेंद्र रावत और कोमल सहित पूरी टीम ने जोखिम उठाकर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026