हुसैनगंज: पचरुखी बड़रम रोड निर्माण के लिए जिला पार्षद पहुंचीं पटना
जर्जर हो चुकी पचरुखी बड़रम रोड के निर्माण को लेकर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 की पार्षद अनीता देवी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पटना पहुंचकर जदयू महासचिव मनीष वर्मा को एक ज्ञापन दिया। इस दौरान जदयू नेता से सड़क निर्माण को लेकर आग्रह किया गया और जर्जर सड़क से लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया।