हुसैनगंज: हरिहास पश्चिमी पंचायत में किसान चौपाल में किसानों को खेती की जानकारी दी गई
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के हरिहान्स पश्चिमी पंचायत में गुरुवार की दोपहर 3 बजे मुखिया राजीव कुमार की अध्यक्षता में कृषि आत्मा सिवान की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि समन्वयक कन्हैया तिवारी आत्मा के एटीएम स्वीटी कुमारी एवं कृषि सलाहकार हरेन्द्र प्रसाद के द्वारा रबी फसलों की बुआई के लिए संतुलित उर्वरक, उत्तम बीज समेत आदि की जानकारी दी गई।