हुसैनगंज: हुसैनगंज में दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस ने दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की
हुसैनगंज गांव में दो पक्षों में हुई झड़प मामलें में गुरुवार की संध्या 5 बजे दोनों पक्ष के तरफ से हुसैनगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले कि जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि किसी बात को लेकर बुधवार की संध्या दो पक्षों में झड़प हो गई थी।