हुसैनगंज: हुसैनगंज बाजार में दो गुटों के बीच मारपीट, व्यापारियों ने बाजार बंद किया
हुसैनगंज थाना के हुसैनगंज में दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर गुरुवार की दोपहर 3 बजे तक हुसैनगंज के व्यवसाइयो ने बाजार को बंद रखा। लगातार प्रशासन विधि व्यवस्था में तैनात रही। प्रशासन के समझौते के बाद व्यवसाइयो ने दुकानें खोली। ज्ञात हो कि बुधवार की संध्या किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी।