हुसैनगंज: भेली साह के टोला में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी हरिहान्स पंचायत के भेली साह के टोला में बुधवार की सुबह 10 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें चालक की मौत हो गई है। मृतक चालक की पहचान रघुनाथपुर थाना के अमवारी गांव निवासी कृष्णा साह का 20 वर्षीय पुत्र बंटी साह के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक चालक अपने नाना राजेंद्र साह के घर रहकर बीए की पढ़ाई करता था।