हुसैनगंज: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर करहनु पंचायत सरकार भवन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के करहनु पंचायत सरकार भवन पर आगामी 24 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता एसपी अमितेश कुमार, डीसीएलआर शाहबाज़ खान, डीडीसी व अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे निरीक्षण किया। साथ ही अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।