#बालाघाट
प्रभावित 57 गांवों में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान, 44 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
कोंगेवानी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार का अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्वेक्षण किए जा रहे 57 ग्रामों में अब तक 44,187 लोगों की जांच की गई है। इसके साथ ही अब तक 682 सत्रों में 27,948 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बैहर विकासखंड के 21 ग्रामों के 28 तथा बिरसा विकासखंड के 21 ग्रामों के 41 आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। बैहर के 28 केंद्रों में 394 और बिरसा के 41 केंद्रों में 648 बच्चों को भोजन दिया गया। वहीं बैहर के 9 केंद्रों में 82 तथा बिरसा के 41 केंद्रों में 156 महिलाओं एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाया गया। इसके अलावा बैहर के 5 और बिरसा के 41 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को टीएचआर (टेक होम राशन) उपलब्ध कराया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी कार्रवाई की। बैहर विकासखंड के 4 ग्रामों में 15 तथा बिरसा विकासखंड के 4 ग्रामों में 17 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इस प्रकार कुल 8 ग्रामों में 32 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन हुआ। बिरसा विकासखंड के एक ग्राम में 5 जल स्रोतों से पानी के नमूने भी लिए गए। वहीं बैहर और बिरसा के एक-एक ग्राम में एक-एक हैंडपंप की मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनपद पंचायत बैहर के 2 ग्रामों में 2 स्थानों पर नाली तथा 2 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई की गई। बिरसा जनपद के 5 ग्रामों में 7 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई कराई गई।
कोंगेवानी में लगाया गया जन समस्या निवारण शिविर
बैहर विकासखंड के ग्राम कोंगेवानी में आयोजित विशेष जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न योजनाओं और विभागों से संबंधित कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जाति प्रमाण पत्र के 3, संबल कार्ड के 6, आयुष्मान कार्ड के 25, मातृ वंदन योजना का 1, जन्म प्रमाण पत्र का 1, समग्र ई-केवाईसी के 5, पशुपालन विभाग के 6, मृत्यु प्रमाण पत्र के 3, विद्युत बिल सुधार के 2, किसान क्रेडिट कार्ड का 1 तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना का 1 आवेदन शामिल रहा। इनमें 5 आवेदनों का निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। पशुपालन विभाग के शिविर में 5+1 बकरी पालन योजना के तहत भी 6 आवेदन प्राप्त हुए।
विकासखंड बिरसा के ग्राम अडोरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बखरू टोला में अशासकीय संस्था “SATHI” द्वारा पोषण आहार से संबंधित विषय पर जनजागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागों और संस्थाओं द्वारा प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP #WelfareTribal
#healthminmp #mp_wcdmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026