#बालाघाट
परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
कलेक्ट्रेट सभागृह में 27 नवंबर को परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने की। बैठक में कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों पर चर्चा कर उनके निराकरण के संबंध में निर्देश दिए गए।
वेतन एवं अवकाश संबंधी समस्याओं पर चर्चा
बैठक में वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में किसी प्रकार की लंबित स्थिति नहीं रहनी चाहिए। कर्मचारियों को अवकाश संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े तथा गंभीर आवश्यकता होने पर नियमानुसार अवकाश प्रदान किया जाए।
समयमान वेतनमान एवं पदोन्नति के निर्देश
श्री सिंह ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों को समयमान वेतनमान नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में प्रदान किया जाए। पदोन्नत कर्मचारियों को उनकी योग्यता एवं नियमानुसार वेतनमान का लाभ दिया जाए।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करें
बैठक में कहा गया कि प्रत्येक विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार एवं सम्मान से प्रोत्साहित किया जाए। सम्मान के लिए केवल एक ही कर्मचारी को चयनित करने के बजाय अच्छे कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी अवसर दिया जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परामर्शदात्री समिति की बैठक वर्ष में चार बार नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं पर समय-समय पर चर्चा कर उनका निराकरण किया जा सके। अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन सहित विभागीय अधिकारी उपसिथत हुए ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #GADdeptmp