कटोरिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक
Katoria, Banka | Oct 1, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में गुरुवार को बीडीओ देवाशीष कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में अस्पताल की आधारभूत व्यवस्था एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यापक रूप से चर्चा हुई। जिसमें अस्पताल में सीसीटीवी लगाने,शेड का निर्माण,कुर्सियों की व्यवस्था समेत 18 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। साथ ही उसके क्रियान्वयन को लेकर विचार विमर्श हुआ।