Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

जहानाबाद: प्राचीन देवी मंदिर के पास कार की टक्कर से फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Jehanabad, Jehanabad | Nov 3, 2025
जहानाबाद के प्राचीन देवी मंदिर के पास अचानक पटना के तरफ से आ रहे एक कार ने सोमवार को संध्या में ठेले वाले के ठेला में धक्का मार दिया, स्थानीय लोगों ने रात्रि करीब 8 बजे बताया कि वहां पर बहुत सारे ठेला में कार द्वारा धक्का लगा है परंतु छोटेलाल गुप्ता के ऊपर से कार का पहिया पार कर गया जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन - फा

MORE NEWS

सावन के दूसरे रविवार को सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा वाणावर पहाड़
 मखदुमपुर। सावन के दूसरे रविवार को वाणावर पहाड़ स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और पहाड़ी मार्ग पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से पहुंचे करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन वाणावर का पहाड़ी क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।
श्रद्धालु पहाड़ पर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान करने के बाद मंदिर की ओर बढ़ते रहे। मंदिर के मुख्य द्वार पर बनाए गए अर्घा सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भीड़ में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर से लेकर पहाड़ी रास्ते तक आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मंदिर जाने वाले मार्ग, प्रवेश और निकास स्थल समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि दूसरे रविवार को करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सावन के दूसरे सोमवार को इससे भी अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्वक जलाभिषेक करने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगाए गए मेडिकल कैंप
श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किसी परेशानी की स्थिति में मौके पर मौजूद पुलिस या प्रशासनिक कर्मियों से संपर्क करें। पूरे दिन श्रद्धालुओं के जयकारों से वाणावर की पहाड़ियां शिवमय बनी रहीं।

सावन के दूसरे रविवार को सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा वाणावर पहाड़ मखदुमपुर। सावन के दूसरे रविवार को वाणावर पहाड़ स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और पहाड़ी मार्ग पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से पहुंचे करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन वाणावर का पहाड़ी क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु पहाड़ पर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान करने के बाद मंदिर की ओर बढ़ते रहे। मंदिर के मुख्य द्वार पर बनाए गए अर्घा सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भीड़ में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर से लेकर पहाड़ी रास्ते तक आवश्यक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मंदिर जाने वाले मार्ग, प्रवेश और निकास स्थल समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि दूसरे रविवार को करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सावन के दूसरे सोमवार को इससे भी अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्वक जलाभिषेक करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगाए गए मेडिकल कैंप श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किसी परेशानी की स्थिति में मौके पर मौजूद पुलिस या प्रशासनिक कर्मियों से संपर्क करें। पूरे दिन श्रद्धालुओं के जयकारों से वाणावर की पहाड़ियां शिवमय बनी रहीं।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2026

राजा बाजार में जलजमाव के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य तेज
जहानाबाद। राजा बाजार अंडरपास में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर संबंधित विभागों द्वारा कार्य तेज कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के आलोक में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के कारण आमजन को हो रही परेशानी को कम करने और परियोजना को शीघ्र पूरा कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी लगातार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश के अनुसार राजा बाजार अंडरपास स्थित एनएच-110 की एक लेन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। वहीं दूसरी लेन में भी कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य को जल्द पूरा करने के लिए क्विक सेटिंग सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है।
कार्यपालक अभियंता, एनएच-110 को एक सप्ताह के भीतर शेष कार्य पूरा कर संबंधित लेन को हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है।
स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना की समीक्षा के दौरान बुडको को क्षेत्र में अब तक ड्रेनेज सिस्टम से नहीं जुड़े सभी छूटे हुए नालों को तत्काल चिह्नित करने और उन्हें मुख्य स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी को स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों की लगातार निगरानी और अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य परियोजना को जल्द पूरा कराकर जहानाबाद शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

राजा बाजार में जलजमाव के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य तेज जहानाबाद। राजा बाजार अंडरपास में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर संबंधित विभागों द्वारा कार्य तेज कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के आलोक में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के कारण आमजन को हो रही परेशानी को कम करने और परियोजना को शीघ्र पूरा कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी लगातार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश के अनुसार राजा बाजार अंडरपास स्थित एनएच-110 की एक लेन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। वहीं दूसरी लेन में भी कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य को जल्द पूरा करने के लिए क्विक सेटिंग सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता, एनएच-110 को एक सप्ताह के भीतर शेष कार्य पूरा कर संबंधित लेन को हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना की समीक्षा के दौरान बुडको को क्षेत्र में अब तक ड्रेनेज सिस्टम से नहीं जुड़े सभी छूटे हुए नालों को तत्काल चिह्नित करने और उन्हें मुख्य स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी को स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों की लगातार निगरानी और अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य परियोजना को जल्द पूरा कराकर जहानाबाद शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2026

यह है गुजरात का विकास नवसारी जिला गुजरात अब आप सभी या कहा दो कि यह भी झूठ है। #news #bihar #gujarat

यह है गुजरात का विकास नवसारी जिला गुजरात अब आप सभी या कहा दो कि यह भी झूठ है। #news #bihar #gujarat

Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2026

पहली संतान बेटी हुई तो परिवार ने मनाया जश्न, सजाकर घर ले गए नन्हीं परी
मखदुमपुर:
बेटी के जन्म को लेकर समाज में बदलती सोच की एक खूबसूरत तस्वीर शनिवार को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में देखने को मिली। चातर गांव निवासी रवि कुमार और स्वीटी कुमारी के घर पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया। नन्हीं बेटी के जन्म से परिवार में ऐसी खुशी छाई कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजनों ने निजी वाहन को आकर्षक ढंग से सजाया और बेटी को पूरे उत्साह के साथ घर लेकर गए।
शुक्रवार को स्वीटी कुमारी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही परिवार को पहली संतान के रूप में बेटी होने की जानकारी मिली, घर-परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी के समय परिवार के सदस्यों के चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आया। बच्ची को गोद में लेकर मां-पिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
रवि कुमार और स्वीटी कुमारी ने बताया कि वे चाहते थे कि उनकी पहली संतान बेटी हो। बेटी के जन्म की उनकी मनोकामना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटी उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। उसके आने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर उसे अपने पैरों पर खड़ा करना उनका सपना है।
बेटी के स्वागत के लिए परिजनों ने अस्पताल से घर तक का सफर भी खास बना दिया। निजी वाहन को सजाकर उसमें नन्हीं बच्ची और उसकी मां को बैठाया गया। परिवार के लोग खुशी-खुशी बच्ची को लेकर घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की नजर भी इस खुशी के पल पर ठहर गई।
परिजनों का कहना था कि बेटियां घर की खुशियां बढ़ाती हैं। आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बड़ी होकर परिवार का नाम रोशन करेगी। नन्हीं बच्ची के घर पहुंचते ही उसके स्वागत की तैयारियां भी की गईं। परिवार के लिए यह दिन लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

पहली संतान बेटी हुई तो परिवार ने मनाया जश्न, सजाकर घर ले गए नन्हीं परी मखदुमपुर: बेटी के जन्म को लेकर समाज में बदलती सोच की एक खूबसूरत तस्वीर शनिवार को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में देखने को मिली। चातर गांव निवासी रवि कुमार और स्वीटी कुमारी के घर पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया। नन्हीं बेटी के जन्म से परिवार में ऐसी खुशी छाई कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजनों ने निजी वाहन को आकर्षक ढंग से सजाया और बेटी को पूरे उत्साह के साथ घर लेकर गए। शुक्रवार को स्वीटी कुमारी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही परिवार को पहली संतान के रूप में बेटी होने की जानकारी मिली, घर-परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी के समय परिवार के सदस्यों के चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आया। बच्ची को गोद में लेकर मां-पिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। रवि कुमार और स्वीटी कुमारी ने बताया कि वे चाहते थे कि उनकी पहली संतान बेटी हो। बेटी के जन्म की उनकी मनोकामना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटी उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। उसके आने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर उसे अपने पैरों पर खड़ा करना उनका सपना है। बेटी के स्वागत के लिए परिजनों ने अस्पताल से घर तक का सफर भी खास बना दिया। निजी वाहन को सजाकर उसमें नन्हीं बच्ची और उसकी मां को बैठाया गया। परिवार के लोग खुशी-खुशी बच्ची को लेकर घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की नजर भी इस खुशी के पल पर ठहर गई। परिजनों का कहना था कि बेटियां घर की खुशियां बढ़ाती हैं। आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बड़ी होकर परिवार का नाम रोशन करेगी। नन्हीं बच्ची के घर पहुंचते ही उसके स्वागत की तैयारियां भी की गईं। परिवार के लिए यह दिन लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2026

सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार। #news #jehanabad #bihar #dm

सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार। #news #jehanabad #bihar #dm

Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2026

जहानाबाद: प्राचीन देवी मंदिर के पास कार की टक्कर से फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती - Jehanabad News