150 महिला बैरक के निर्माण कार्य का एसपी ने किया निरीक्षण
जहानाबाद,पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन 150 महिला बैरक के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) समेत संबंधित पदाधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्माण कार्य में हुई देरी की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
एसपी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।