यातायात थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, सुगम आवागमन को लेकर दिए निर्देश
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने यातायात थाना का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, नियमित वाहन जांच और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही दुर्घटना से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यालयों में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षित यातायात और सुगम आवागमन के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।