गांगड़तलाई: तेजपुरा में चुनावी रंजिश, जीत के बाद सरपंच समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, बुजुर्ग का हाथ टूटा
पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद क्षेत्र में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव में सरपंच चुनाव में जीत के बाद कथित तौर पर एक पक्ष के लोगों द्वारा ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। घटना में एक बुजुर्ग का हाथ टूट गया, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हो गए।