फरसगांव: दीपावली पर्व को लेकर एसडीएम ने शांति समिति की बैठक ली, दिए निर्देश
दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष में एसडीएम दिलीप उइके ने शांति समिति की बैठक ली। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों में भीड़ नियंत्रण, प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस तैनाती और नियमित पेट्रोलिंग पर चर्चा हुई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए।