धरहरा: औड़ाबगीचा में हुई बैठक, रसोइया मजदूर 2 सितंबर के पटना प्रदर्शन की तैयारी में जुटे
आगामी 2 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले मजदूरों के विशाल प्रदर्शन की तैयारी को लेकर रविवार को औड़ाबगीचा मध्य विद्यालय में रसोइया मजदूरों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एआईयूटीयूसी के प्रखंड प्रभारी कामेश्वर रंजन ने की। बैठक में विद्यालय रसोइया समेत विभिन्न मजदूरों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।