बालूमाथ: 27 अगस्त की पर्यावरण जनसुनवाई रद्द कराने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पांच गांवों में की बैठक
बालूमाथ प्रखंड के धांधू नार्थ कोल परियोजना एनएलसी कंपनी से संबंधित 27अगस्त को होने वाली पर्यावरणीय जनसुनवाई को रद्द कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावित गांवों में ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया है। रविवार को धांधू, भैसादोन, हेमपुर, चितरपुर और नावाडीह गांव में अलग-अलग ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर इसका निर्णय लिया गया।