पराली प्रबंधन शिविर एवं महिला कृषक दिवस का आयोजन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों में पराली प्रबंधन जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड मुख्यालय कराहल तथा ग्राम आमेठ में पराली की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर तथा महिला कृषक दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषकों एवं महिला कृषकों को फसल अवशेषों को खेतों में न जलाने, पराली के उचित प्रबंधन तथा मृदा की उर्वरता बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही कृषि यंत्रों की उपयोगिता एवं उनके माध्यम से पराली प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री संजू कुमार शाक्य, एईओ श्री कैलाश जाटव, एईओ श्री सचिन बिरला एवं श्री सागर कानवा उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026