स्कूल, बाजार व संवेदनशील स्थानों पर ‘पुलिस दीदी’ की सघन गश्त
जहानाबाद : महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ‘पुलिस दीदी’ की टीम बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्त कर रही है। टीम द्वारा स्कूलों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
गश्त के दौरान छात्राओं एवं बच्चों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीम उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित कर रही है। महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से लगातार निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।