दुर्गा पूजा को लेकर एसपी ने पूजा पंडालों और विसर्जन मार्ग का लिया जायजा
जहानाबाद : दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में विभिन्न पूजा पंडालों, संभावित भीड़ वाले स्थानों, यातायात व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात को सुचारु रखने तथा विसर्जन जुलूस के सुरक्षित संचालन पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात एवं रक्षित) तथा अभियोजन शाखा प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।