पोड़ैयाहाट: पितृपक्ष के अवसर पर, गोड्डा के कझिया नदी पुल तट घाट पर कृतज्ञ वंशजों ने पूर्वजों के नाम पर तर्पण शुरू किया
पितृपक्ष के अवसर पर गोड्डा के कझिया नदी पुल तट घाट पर कृतज्ञ वंशजों ने अपने पूर्वजों के नाम पर रविवार से तर्पण शुरू कर दिया है। पितृपक्ष पूरा होने तक तर्पण कार्यक्रम जारी रहेगा। श्रद्धालु अनंत झा ने बताया कि एक पखवारे तक चलनेवाले पितृपक्ष का सामुहिक तर्पण पंडित मृत्युंजय झा के द्वारा कराया जा रहा है।