सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याणशाह का पूरा गांव में अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने तीन अलग-अलग लोगों को मारी टक्कर, सभी घायल
सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याण शाह का पूरा गांव के समीप मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने तीन अलग-अलग लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन सीमेंटेड पतरा के ढेर से टकरा कर रुक गई। जिसमें 14 वर्षीय आयुष निवासी कल्याण शाह का पूरा, 60 वर्षीय राम सवारी देवी निवासिनी धामापुर और एक अज्ञात सुपर स्प्लेंडर बाइक सवार घायल हो गए ।