लोहंडीगुडा: लोहण्डीगुड़ा एकलव्य विद्यालय की शिफ्टिंग पर घमासान, छात्रावास में जगह देने के विरोध से विवाद बढ़ा
बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा स्थित एकलव्य विद्यालय गढ़िया को फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भानपुरी एजुकेशन हब परिसर में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जगह कम पड़ने की स्थिति के बीच अब एकलव्य विद्यालय के बच्चों को कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास में जगह देने की मांग सामने आई है।