सोरांव: नबावगंज थाना क्षेत्र के कुरेशर घाट पर गंगा में समाए सुरेश केसरवानी का शव मिला, मचा हड़कंप
सोमवार की सुबह नवमी की अवसर पर नवाबगंज इलाके के कुरेशर घाट पर स्नान करने गए घाटमपुर निवासिनी अनीता यादव और नवाबगंज के जगदीशपुर चांधन निवासी सुरेश केसरवानी गहरे पानी में समा गए । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई लोग गहरे पानी में डूबे गए थे। परन्तु कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। लगभग 24 घंटे बाद मंगलवार को सुरेश केसरवानी का शव मिलने से हड़कंप मच गया।