सारठ: देवान डुमरिया में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का विरोध, मुखिया बोले- विभाग जलमीनार दुरुस्त कराएगा
आराजोरी पंचायत के देवान डुमरिया में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने रविवार शाम 4 बजे विरोध जताया। बताया कि लाखों की लागत से बना जल मीनार बंद होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। वहीं कहा कि जलमीनार बनने के बाद 3 साल तक लोगों को नल से जल मिला था, लेकिन 2 साल से आपूर्ति ठप है। वहीं मुखिया रेखा देवी ने कहा कि जल्द जलमीनार को दुरुस्त कराया जाएगा।