कुर्था: प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम
Kurtha, Arwal | Sep 11, 2026 कुर्था प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में शुक्रवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। नोडल शिक्षिका सुषमा कुमारी ने बताया कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है।